{"_id":"6ab0471f6433a4ce2a0177f1","slug":"elderly-pensioners-will-now-receive-better-facilities-at-the-collectorate-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173501-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुजुर्ग पेंशनरों को अब कलक्ट्रेट में मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुजुर्ग पेंशनरों को अब कलक्ट्रेट में मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट परिसर में पेंशन संबंधी काम से आने वाले बुजुर्ग और पारिवारिक पेंशनरों को अब इंतजार के दौरान असुविधा नहीं होगी। रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 7.39 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत आधुनिक पेंशनर कक्ष का लोकार्पण किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कक्ष का निर्माण और नवीनीकरण कराया है।
कक्ष में वरिष्ठ पेंशनरों के बैठने के लिए 80 आरामदायक कुर्सियां और दो मेज लगाई गई हैं। गर्मी से राहत के लिए दो विंडो एसी, छह सीलिंग फैन और दो एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ और शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर डिस्पेंसर और कूलर भी लगाए गए हैं। महिला और पुरुष पेंशनरों के लिए अलग-अलग आधुनिक वॉशरूम बनाए गए हैं। दिव्यांग और अशक्त पेंशनरों के सुगम आवागमन के लिए रैंप और चलने में असमर्थ बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
20 सितंबर तक कोषागार अमरोहा में 6157 पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर पंजीकृत हैं। इनमें 810 पेंशनर 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इनमें 535 की उम्र 80 से 85 वर्ष, 215 की 85 से 90 वर्ष, 44 की 90 से 95 वर्ष, 15 की 95 से 100 वर्ष और एक पेंशनर की उम्र 100 वर्ष से अधिक है।
विज्ञापन
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय भान सिंह, नगर पालिका धनौरा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल समेत प्रशासनिक अधिकारी, पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं पारिवारिक पेंशनर मौजूद रहे।