फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elderly dead body found in Ramganga nutrition canal

रामगंगा पोषक नहर में मिला बुजुर्ग का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found in Ramganga nutrition canal
थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर भूड़ के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुजुर्ग की पहचान हो गई है। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी मौके पर आ गए थे।
विज्ञापन

ग्राम अख्तियारपुर भूड़ के निकट रामगंगा पोषक नहर में ग्रामीणों को शुक्रवार की देर शाम एक व्यक्ति की लाश उतराती मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। शव मिलने की जानकारी पुलिस द्वारा आसपास के थानों को दी गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान राजपाल सिंह उम्र 80 साल निवासी गांव गोहावर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर उनके परिजन थाने पर आ गए थे। परिजनों के मुताबिक राजपाल सिंह बीती 20 अप्रैल से घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed