फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Either convert or leave the village

Amroha News: या तो धर्म परिवर्तन कीजिए या फिर गांव छोड़कर जाइए

Sun, 27 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Either convert or leave the village
अमरोहा। कलक्ट्रेट पहुंचे जोया ब्लाॅक क्षेत्र के खानपुर माझरा मानकजुड़ी गांव के लोगों ने धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया है। अब वह वाल्मीकि समाज के लोगों से धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाते हैं। कहते हैं या तो धर्म परिवर्तन कीजिए या फिर गांव छोड़कर जाइये। डीएम मामले की जांच का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में गांव के रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया है। वह लोग वाल्मीकि समाज के लोगों से भी बौद्ध धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाते हैं। कहते हैं कि आप लोग बौद्ध धर्म अपनाइए, वरना गांव छोड़कर चले जाइए। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उन लोगों ने घरों का पानी बंद कर दिया है। घरों का पानी बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कहते हैं कि तुम लोग अछूते हो, तुम लोग हिंदू धर्म योग्य नहीं हो। इसलिए तुम लोगों का गांव से बहिष्कार किया जाता है। समाज की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। कहते हैं कि तुम हमारे घर का मेला और कचरा उठाओ। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति और उनके साथियों पर भी अपमानित करने का आरोप लगाया है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रेमवती, शिव, जितेंद्र, राजेश, विनोद, संजीव, पूनम और सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed