{"_id":"616f28b6f69f0f5c122864ca","slug":"eight-people-injured-in-a-fight-over-molesting-a-girl-gajraula-news-mbd4067463106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ छेड़खानी को लेकर मारपीट में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ छेड़खानी को लेकर मारपीट में आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जीजा के गांव में आई युवती के साथ छेड़खानी को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट में लाठी डंडे और धारदार हथियार चल जाने पर दोनों तरफ से आठ लोग चोटिल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा। दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज की गई है।
मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की साली अपने जीजा के घर आई हुई थी। मंगलवार की सुबह वह रास्ते में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। युवती ने अपने जीजा के घर जाकर शिकायत की। जिस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। मारपीट में एक तरफ से रिजवान, रिफाकत, जाकिर, रूना और दूसरी तरफ से शहजाद, रहीसु, गबरू व भोलू घायल हो गए। झगड़े की वजह कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल के ओवररेट लेने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई।
गांव में झगड़े की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजकर दोनों तरफ के उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि गांव में मारपीट में कई लोग चोटिल हुए हैं। जिनका मेडिकल करा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।