फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eid Miladunnabi: 16 processions will be taken out in the city and rural areas

ईद मिलादुन्नबी : नगर और ग्रामीण क्षेत्र में निकलेंगे 16 जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi: 16 processions will be taken out in the city and rural areas
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को 16 जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, चकनवाला में जुलूस की अनुमति देने से पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस ने हिदायत दी कि जिस गांव में बिना अनुमति मस्जिद की दीवार निर्माण करने पर विवाद हो चुका है, वहां पर अनुमति नहीं दी जा सकती।
सोमवार को ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जुलूस निकाले जाएंगे। जलाल नगर मोहल्ले में नूरानी मस्जिद सलेमपुर रोड से सुबह 7:15 बजे स्कूली बच्चों का इरशाद आलम के नेतृत्व में जुलूस निकाला जाएगा। जो नई बस्ती, मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, ब्लॉक के सामने, खाद गुर्जर मार्ग होता हुआ मस्जिद पर समाप्त होगा। दूसरा जुलूस सुबह नौ बजे मदरसा दारुल उलूम राजबिया फैजाने मदीना चौपला से निकलेगा। वहीं, तीसरा जुलूस नाईपुरा में इकबाल अहमद के नेतृत्व में सुबह 7:30 बजे जामा मस्जिद से निकलेगा।
विज्ञापन

मोहरका पट्टी में कुर्बान अली के नेतृत्व में सुबह 8:30 बजे से, शहवाजपुर डोर में सुबह 7:30 बजे, बिजौरा में सुबह 7:15 बजे निकलेगा। इसके अलावा कसेरूआ, सिहाली गोसाईं, गांव पट्टी, कबीरपुर, मोहम्मदाबाद, नगलिया मेव, टोकरा पट्टी, ग्राम लिसडी खुर्द, कटाई जुलूस निकलेगा। वहीं, चकनवाला में पुलिस द्वारा जुलूस के लिए अनुमति नहीं दी है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि कुछ महीने पूर्व ही चकनवाला में बिना अनुमति मस्जिद की दीवार बनाने पर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया था। गांव की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed