फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Effect of Nautapa, mercury increased by two degrees, senses lost in heat

Amroha News: नौतपा का असर, दो डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी में उड़े होश

Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Effect of Nautapa, mercury increased by two degrees, senses lost in heat
संवाद न्यूज एजेंसी अमरोहा। नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को गर्मी में और इजाफा हो गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री तक चढ़ गया। इस कारण तेज धूप व उमस ने दिन भर लोगों को बेहाल रखा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, मौसम विभाग का भी मानना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी और इजाफा होगा।
विज्ञापन

गर्मी की मार के बीच शनिवार से नौतपा की शुरुआत हो गई। माना जा रहा है कि अगले नौ दिनों तक गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्रियों के सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। इसलिए अगले नौ दिन नौतपा के माने जाएंगे। इसका असर शनिवार से ही दिखना शुरू हो गया है। सुबह से ही धूप की तल्खी व उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। चिलचिलाती दुपहरी में ऐसा प्रतीत हुआ जैसे त्वचा झुलस रही हो। वहीं, कमरों में पंखों के बीच भारी उमस से लोग बेहाल रहे। तीन बजे के बाद तो उमस और भीषण गर्मी के बीच लोग बिलबिला उठे। शहर के मुख्य चौराहों पर बहुत कम आवाजाही दिखाई दी। दोपहर में लोग घरों में कैद रहे। दुपहिया वाहन सवार ही नहीं पैदल जाने वाले लोग भी चेहरों को कपड़ों व गमछों आदि से ढककर गुजरते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहा है कि रविवार को तापमान 44 पहुंचने की संभावना है। नौतपा के चलते आने वाले कुछ दिन बेतहाशा गर्मी रहे। तापमान 45 के पार पहुंचेगा। नौतपा के आखिरी दो दिनों में आंधी व बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, बढ़ाई सतर्कता
नौतपा को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर पर है। जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी पर लू और गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिले में तैनात सभी डॉक्टरों व अधीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। समय पर लोगों को इलाज दिए जाने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। गर्मी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed