फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Education makes a person cultured: Rakesh Tikait

शिक्षा मनुष्य को संस्कारवान बनाती है : राकेश टिकैत

Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Education makes a person cultured: Rakesh Tikait
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को संस्कारवान बनाती है। बिना शिक्षा के कोई भी मुल्क व समाज तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। वह मुख्तार पटवारी इंटर कॉलेज में भूगोल की प्रयोगशाला के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा पूरी दुनिया में सर्वाधिक मारक हथियार है। इससे पूरी दुनिया पर राज किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य का प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की ओर बढ़ रही है। यह चिंता की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वागत गीत, पंजाबी भांगड़ा, महिला सशक्तीकरण की थीम पर लघु नाटिका काफी पसंद की गई। इस दौरान प्रबंधक मुजम्मिल हुसैन, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, दानवीर सिंह, सौवीर सिंह, सुभाष चीमा, राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मूल्य की बढ़ोतरी को लड़नी होगी लड़ाई : भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता
रजबपुर। धनौरा क्षेत्र में पहुंचने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जोया टोल प्लाजा पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अतरासी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह व महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों को एकजुट रहकर एमएसपी गारंटी कानून और गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के लिए लड़ाई लड़नी होगी। सरकार से मांग की कि गन्ने का मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मोहन बेनीवाल, सुरेंद्र सिंह अभिराज सिंह, अंकित चौधरी, जयकीरत सिंह, अमित चौधरी, मोहम्मद रिजवान, राजीव चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed