फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   education

देश की उन्नति के लिए राष् ट्र सेवा जरूरी: डा. हाशमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
education
अमरोहा। हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के पहले सामान्य शिविर में स्वयं सेविकाओं को एनएसएस के महत्व, लक्ष्य और उद्देश्य के विषय में बताया गया।
विज्ञापन

हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन और कालेज प्रबंधक डा. सिराजउद्दीन हाशमी ने कहा कि देश की उन्नति के लिए राष्ट्र सेवा जरूरी है। कालेज की स्वयं सेविकाओं ने अपनी पूर्ण क्षमता के साथ एनएसएस में भाग लिया। उन्होंने काफी सराहनीय कार्य किया। स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर सफाई में योगदान दिया। बस्ती के लोगों को स्वच्छ रहने की प्रेरणा दी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए। निरक्षरों को शिक्षित किया। वृद्धाश्रम में जाकर उनके दुख दर्द को बांटा। कालेज प्राचार्या डा. नौशाबा परवीन ने कहा कि सबसे बड़ी सेवा समाजसेवा है। जिससे मन संतुष्ट होता है। साथ ही हमें समाज को अपने ज्ञान में से कुछ देते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा. रिजवाना कुलसुम, डा. विनीता देवी, डा. संत कुमार मिश्रा ने स्वयं सेविकाओं को एनएसएस की स्थापना, विकास और लक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed