फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Education and health information will be available in council schools

Amroha News: परिषदीय स्कूलों में मिलेगी शिक्षा और सेहत की जानकारी

Fri, 11 Apr 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Education and health information will be available in council schools
अमरोहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में मीना मंच के तहत होने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी कर दिया है। माह के प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग कार्यक्रम कराए जाएंगे। इनमें बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सेहत और अन्य जानकारियां दी जाएंगी। कैलेंडर में मीना मंच के गठन और अन्य कार्यक्रम भी साझा किए गए हैं।
विद्यार्थियों में जीवन कौशल को विकसित करने के लिए शासन की ओर से कवायद की जा रही है। इसके तहत उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में मीना मंच का गठन किया जाएगा। स्कूल महानिदेशक की ओर से जारी हुए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार हर शनिवार को भोजनावकाश के बाद तीन घंटे मीना सभा का आयोजन कर अलग-अलग कार्यक्रमों भी आयोजित कराए जाएंगे। जिसमें मीना की फिल्म दिखाकर चर्चा कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 24 सितंबर को मीना दिवस के मौके पर बालिका सशक्तीकरण विषय पर आधारित अलग-अलग गतिविधियों का संचालन, चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुरूप सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed