फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw robbed after intoxicating and threw the driver on the roadside

नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा चालक को सड़क किनारे फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbed after intoxicating and threw the driver on the roadside
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चालक को नशा सुंघाकर की रिक्शा लूट लिया और चालक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। परिजन उसका उपचार कराने के लिए मुरादाबाद ले गए हैं। वहीं, पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी सोहेल ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। रोजाना की तरह गुरुवार को वह ई रिक्शा लेकर हसनपुर आया था, लेकिन दोपहर के ई रिक्शा चालक हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनोटा पुल के नजदीक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में दिखाया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार चौहान का कहना है कि ई रिक्शा चालक को नशा सुंघाकर ई रिक्शा लूटने संबंधित कोई भी सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो पड़ताल कराने के बाद शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed