फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-auction of two enemy properties in Hasanpur to be held tomorrow.

Amroha News: हसनपुर की दो शत्रु संपत्तियों की कल होगी ई-नीलामी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
E-auction of two enemy properties in Hasanpur to be held tomorrow.
अमरोहा। जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित दो शत्रु संपत्तियों की शुक्रवार को ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से नीलामी कराई जाएगी। दोनों संपत्तियां पूरी तरह कब्जा मुक्त हैं और खाली पड़ी हैं। इच्छुक व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन कर नीलामी की शर्तें, नियम और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार यह दोनों संपत्तियों की नीलामी का तीसरा प्रयास है। इससे पहले दो बार नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन प्रतिभागियों द्वारा पीछे हट जाने के कारण संपत्तियां नहीं बिक सकीं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 42 शत्रु संपत्तियां चिन्हित हैं, जिनमें से 20 की नीलामी पहले ही हो चुकी है। फिलहाल हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बबनपुर और भुलाई स्थित दो अचल शत्रु संपत्तियों की नीलामी की जा रही है। बबनपुर स्थित गाटा संख्या 187 का रकबा 0.175 हेक्टेयर (करीब तीन बीघा) है, जिसका आधार मूल्य 24.77 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं भुलाई गांव स्थित गाटा संख्या 179 का रकबा 0.368 हेक्टेयर (करीब छह बीघा) है, जिसकी आधार कीमत 1.62 करोड़ रुपये तय की गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों संपत्तियों का आधार मूल्य क्षेत्र के प्रचलित बाजार मूल्य की तुलना में अधिक होने के कारण पिछले दो प्रयासों में खरीदार नहीं मिल सके। स्थानीय स्तर पर जमीन का बाजार भाव करीब पांच लाख रुपये प्रति बीघा बताया जा रहा है, जबकि नीलामी के लिए निर्धारित मूल्य इससे अधिक है। एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि दोनों संपत्तियों पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाया गया है और इच्छुक खरीदार नीलामी से पहले उनका निरीक्षण भी कर सकते हैं। अब 3 जुलाई को होने वाली ई-नीलामी के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस बार संपत्तियों के खरीदार मिलते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed