फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dussehra: No entry for heavy vehicles in the city from 12 noon today

दशहरा : आज दिन में 12 बजे से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Dussehra: No entry for heavy vehicles in the city from 12 noon today
अमरोहा।
विज्ञापन

दशहरा के मौके पर शनिवार को शहर के आजाद रोड स्थित जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में मेले का आयोजन होगा। यहीं पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके मद्देनजर शहर में दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। दशहरा मेला स्थल की ओर जाने वाली आजाद रोड पूरी तरह बंद रहेगी। इसके लिए पांच जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे से आजाद मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जो रात नौ बजे तक जारी रहेगा। इसके लिए गांधी मूर्ति, आर्य समाज मंदिर चौराहा, आंबेडकर पार्क, जेएस हिंदू कॉलेज तिराहा और मंडी चौक पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। आजाद रोड से होकर शहर में जाने वाले ट्रैफिक को आर्य समाज मंदिर चौराहे कर डबल लाइन बिजलीघर और कोट बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। आंबेडकर पार्क पर तैनात पुलिसकर्मी यहां तक आने वाले वाहनों को मोहल्ला छेबड़ा से कैलसा बाईपास की तरफ डायवर्ट करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली की ओर से आजाद रोड पर आने वाले वाहनों को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज चौराहे से सीधा श्रीराम इंटर कॉलेज के आगे से होकर कैलसा बाईपास की तरफ निकल जाएगा। वहीं, कोतवाली की ओर से कुछ वाहनों को वापस कुरैशी मोहल्ला, वासुदेव मंदिर होते हुए बिजनौर रोड पर निकला जाएगा। हाईवे से शहर में आने वाले भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। अगर कोई वहां आता भी है तो संभल चौराहे से आने वाले वाहनों को बंबूगढ़ चौराहे से हिल्टन कान्वेंट स्कूल के आगे से होते हुए एआरटीओ तिराहा और फिर बाईपास होते हुए धनौरा व बिजनौर रोड पर निकला जाएगा। यही स्थिति जोया और अतरासी से आने वाले वाहनों की रहेगी। वहीं, नौगांवा और मंडी धनौरा की तरफ से आने वाले वाहनों को भी बाईपास होकर अतरासी, जोया और संभल चौराहे के लिए निकला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed