{"_id":"61a7144e0f2c7125ce5b3930","slug":"during-the-dance-in-the-procession-the-youths-rioted-the-driver-was-beaten-up-for-playing-the-horn-the-car-was-vandalized-jpnagar-news-mbd4111616108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में डांस के दौरान युवकों का बवाल, हॉर्न बजाने पर चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में डांस के दौरान युवकों का बवाल, हॉर्न बजाने पर चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़
विज्ञापन
अमरोहा। बरात चढ़त के दौरान सड़क पर डांस कर रहे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हॉर्न बजाने पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो में तोड़फोड़ कर दी। कार में सवार तीन युवकों को बुरी तरह पीटा। बवालियों ने चालक का मोबाइल भी लूट लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई। आनन फानन में पांच हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह घटना नगर कोतवाली के अतरासी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल की है। सोमवार रात बैंक्वेट हाल में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। जबकि बाहर बरात चढ़ रही थी। कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। तभी नगर की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो कार अतरासी की तरफ जा रही थी। साइड लेने के लिए चालक हॉर्न बजाया तो डांस कर रहे युवकों को नागवार गुजरा। फिर क्या था, बरात चढ़ में शामिल युवकों के झुंड ने कार पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कार में सवार चालक और उसके दो अन्य साथियों के साथ जमकर मारपीट की। कार चालक का मोबाइल लूट लिया। कार के खिड़की और शीशे तोड़ दिए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में हमलावर वहां से फरार हो गए।
किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार की सुबह तोड़फोड़ व मारपीट की वीडियो पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप पर पहुंची तो खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया के देहात थानाक्षेत्र के मुनीमपुर वैसपुर निवासी विशेष कुमार की तहरीर पर पांच हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।