{"_id":"65c69c07a18a236aa3060f14","slug":"durga-hurricane-won-the-match-by-eight-wickets-while-kgn-heat-won-the-match-by-two-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-113594-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुर्गा हरिकेन ने आठ तो केजीएन हीट ने दो विकेट से जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुर्गा हरिकेन ने आठ तो केजीएन हीट ने दो विकेट से जीते मैच
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले आयोजित जूनियर्स एसआर प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रुक्मणी सिक्सर और दुर्गा हरिकेन और दूसरा मुकाबला स्प्रिंग फील्ड थंडर व केजीएन हीट के बीच खेला गया। पहला मुकाबला दुर्गा हरिकेन ने तो दूसरा मुकाबला केजीएन हीट ने जीता।
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित पहले मैच में दुर्गा हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। रुक्मणी सिक्सर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए शाहेआलम ने 35, आरिज ने 30, व अफजल खान ने ताबड़तोड़ 10 गेंदाें में 25 रन बनाएं। दुर्गा हरिकेन के लिए रेयान ने 5, अम्मार अहमद और मोहम्मद समीर ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गा हरिकेन ने 22.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान हर्ष सिंह ने 66, अरीब कमाल ने 51 रन बनाए। यह मुकाबला दुर्गा हरिकेन ने 8 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हर्ष सिंह को चुना गया।
उधर, दूसरा मुकाबला स्प्रिंगफील्ड थंडर और केजीएन हीट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केजीएन हीट ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। स्प्रिंगफील्ड थंडर ने बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कृष्णा यादव ने 28, अमित पाल ने 10 रन बनाए। केजीएन हीट के लिए अंशदीप ने 3, मोहम्मद कैफ ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीएन हीट ने रोमांचक मुकाबले को 3 गेंद रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद कैफ को चुना गया। शमशाद अल्वी, सुमित मंडल अंपायर रहे, जबकि स्कोरर अशरफ रजा रहे। इस दौरान बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, सोनू कुमार, मोहम्मद उमर, मोहम्मद शाहिद, इंतजार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -