फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to two-face on the first day and break down on the second day, the electricity of the district hospital is going off: XEN

पहले दिन टू फेस और दूसरे दिन ब्रेक डाउन के चलते गुल रही जिला अस्पताल की बिजली : एक्सईएन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Due to two-face on the first day and break down on the second day, the electricity of the district hospital is going off: XEN
जिला अस्पताल की बिजली गुल होने के मामले में एक्सईएन द्वारा शुरू हुई की गई जांच लगभग पूरी हो गई है। जांच में सामने आया कि पहले दिन बिजली टू फेस हो गई थी। जबकि दूसरे दिन ब्रेकडाउन के चलते बिजली गुल रही। मामले में जो भी कर्मचारी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मोहम्मद आमिर पिछले चार साल से किडनी रोग से पीड़ित थे। 18 अक्तूबर को जिला अस्पताल की बिजली गुल होने के कारण उनकी डायलिसिस नहीं हो सकी। जिस कारण उनकी मौत हो गई। किडनी मरीज की मौत के मामले में लखनऊ तक खलबली मची हुई है। इसके बाद जिला अस्पताल की बिजली कैसे गुल हुई, अधिशासी अभियंता प्रेम पाल सिंह ने इसकी खुद ही जांच शुरू कर दी। जांच लगभग पूरी हो गई।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम पांच बजे बिजली टू फेस हो गई थी। एक फेस में करंट न होने के कारण अस्पताल में बिजली बाधित हो गई लेकिन इस संबंध में अस्पताल स्टाफ द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। जबकि 19 अक्तूबर को 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन के चलते विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि बीच-बीच में टू फेस सप्लाई चल रही थी। उन्होंने बताया कि जांच अभी जारी है। इसमें जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed