{"_id":"64f2331240ba0d13bd0392d4","slug":"due-to-the-protest-the-team-that-went-to-close-the-cut-of-the-highway-returned-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-3975-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विरोध के चलते बैरंग लौटी हाईवे के कट बंद कराने गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विरोध के चलते बैरंग लौटी हाईवे के कट बंद कराने गई टीम
Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे के होटलों के सामने बने अवैध कट को बंद कराने गई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी को होटल और कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। होटल मालिकाें और कारोबारियों ने विरोध करते हुए कहा कि कट बंद हो जाने पर उनकी तरफ कोई भी यात्री वाहन नहीं आएगा। उनकी बिक्री नहीं होगी।
आईआरबी कंपनी हाईवे का चौड़ीकरण करा रही है। गजरौला से करीब ढाई-तीन किमी दूर मुरादाबाद की दिशा में हाईवे किनारे नामचीन होटल हैं। होटल और कारोबारियों ने हाईवे पर कट बना रखा है। जिससे आने जाने वाले वाहन होटलों पर जाकर ठहरते हैं। शुक्रवार की दोपहर दो बजे निर्माण कंपनी के अभियंता कट बंद कराने गए। कंपनी के कर्मचारी कट बंद करने लग गए। इसकी भनक होटल मालिकों और कारोबारियों को लगी तो वह विरोध करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कट बंद करने का विरोध करते हुए कहा कि इस कट के कारण ही उनके यहां पर यात्रियों के वाहन आकर ठहरते हैं। जिससे होटल व अन्य कारोबार चल रहे हैं। कट बंद कर दिया गया तो उनके यहां पर वाहनों का आना जाना बंद हो जाएगा। इससे उनका कारोबार भी नहीं चलेगा। विरोध के कारण निर्माण कंपनी बैरंग लौट गई।