फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to rain, the supply of four power houses was disrupted for 10 to 15 hours

Amroha News: बारिश से चार बिजलीघरों की आपूर्ति 10 से 15 घंटे बाधित रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, the supply of four power houses was disrupted for 10 to 15 hours
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बारिश से मुख्य अभियंता क्षेत्र के जयतौली, मोहम्मदाबाद, अटारी मुरीदपुर व कुमराला बिजलीघरों की आपूर्ति 10 से 15 घंटे गुल रही। इससे लोगों को पेयजल का इंतजाम करने, पशुओं के लिए चारा काटने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर व मोबाइल भी ठप हो गए।
इलाके में तेज हवा के चलते बारिश हुई। इससे जहां तहां पेड़ों की डालियां टूट कर बिजली लाइन पर गिर गईं। इससे कुमराला, मोहम्मदाबाद, अटारी मुरीदपुर व जयतौली बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित हो गई। जयतौली से जुड़े गांवों की बिजली बुधवार रात 12 बजे गुल हो गई। बृहस्पतिवार को दिन में एक घंटे आपूर्ति मिलने के बाद लोग बिजली को तरस गए। ग्रामीणों का कहना है कि जेई को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। शुक्रवार शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू की गई। मोहम्मदाबाद बिजलीघर से जुड़े गांवों में बृहस्पतिवार को पूरे दिन आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे आपूर्ति मिलने के बाद शाम चार बजे गुल हो गई। कुदैनी निवासी जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण इन्वर्टर ठप हो गए। मोबाइल भी चार्ज नहीं रहे। अटारी मुरीदपुर व कुमराला बिजलीघरों से जुड़े गांवों के ग्रामीण भी बिजली को तरस गए। दस घंटे आपूर्ति ठप रही। बारिश से उपरोक्त बिजलीघरों में आपूर्ति बाधित रहने के कारण सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की हुई। सबमर्सिबल नहीं चल सके। बिजली की मशीन से चारा काटने के लिए लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। उधर नगर में भी बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि तेज हवा के कारण पेड़ों की डालियां टूट कर 11 हजार की लाइन पर गिर गईं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed