फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to electoral rivalry, sticks and sticks went in two sides, firing several rounds, 13 people injured in the ruckus

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई राउंड फायरिंग, बवाल में 13 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Due to electoral rivalry, sticks and sticks went in two sides, firing several rounds, 13 people injured in the ruckus
दो परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश विधानसभा चुनाव के बाद और बढ़ गई। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। बवाल में दोनों पक्षों के 13 लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छर्रे लगने से घायल महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मजरा दौलतपुर उर्फ पृथ्वीपुर गांव की है। यहां पर अनवार और जमीर हुसैन का परिवार रहते हैं। पेशे से किसान अनवार का बेटा शमशाद भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। जबकि जमीर हुसैन का बेटा मीर खान पूर्व प्रधान है। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। एक महीने पहले भी मारपीट हुई थी, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कारवाई की थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पक्षों में रंजिश और बढ़ गई। दोनों पक्ष भाजपा और सपा के समर्थन में वोट करने को लेकर आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि गुरुवार की तड़के चार बजे सहरी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। खूनी संघर्ष में शमशाद, दिलशाद, कामिनी, सहारून, रिहान और नवाजिश समेत दोनों पक्षों 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ कर बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अमरोहा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल छर्रे लगने से घायल सहारून समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर मारपीट हुई है। प्राथमिक जांच में फायरिंग होने और छर्रे लगने की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed