फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drunkards fired at property dealer and beat him up when he protested against the hooliganism

Amroha News: हुड़दंग का विरोध करने पर शराबियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की फायरिंग, पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Drunkards fired at property dealer and beat him up when he protested against the hooliganism
अमरोहा। शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करने का विरोध करने पर युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इतना ही नहीं तमंचे की बट से उन्हें पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पुष्कर नगर में हुई। यहां रहने वाले शिखर गुप्ता एक निजी कंपनी में सेल्समैन के काम के साथ प्राॅपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। शिखर गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम सात बजे जिम जा रहे थे। जिम के पास खड़े मुकेश शर्मा, यश सारस्वत उर्फ पिंटू और रोहित अग्रवाल अपने तीन-चार साथियों के साथ शराब पीकर रास्ते में हुड़दंग कर रहे थे।
विज्ञापन

शिखर गुप्ता ने हुड़दंग करने का विरोध किया तो सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही शिखर गुप्ता को गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे की बट से शिखर गुप्ता को बुरी तरह पीटा। मारपीट करने के बाद आरोपी घायल शिखर गुप्ता को सड़क पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने घायल शिखर गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में मुकेश शर्मा, यश सारस्वत उर्फ पिंटू, रोहित अग्रवाल और उनके तीन-चार अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed