फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   drone check roop

Amroha News: एसडीएम-सीओ ने ड्रोन कैमरे से चेक कीं मतदान केंद्रों के आस पास की छत

Wed, 03 May 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
drone check roop
गजरौला। एसडीएम व सीओ ने पुलिस संग संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। ड्रोन कैमरा उड़ाकर चेक कराया कि किसी छत पर कोई ऐसी वस्तु तो नहीं जिससे किसी पर हमला किया जा सके। ईओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के एक सौ मीटर के दायरे में कोई बैनर, पोस्टर आदि सामग्री लेकर कोई नहीं बैठना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम मंडी धनौरा राजीव राज, सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ, एसएसआई शौकेंद्र सिंह ने थाना पुलिस संग संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इसके बाद उनके आस पास ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। चेक कराया कि किसी छत पर कोई ऐसी वस्तु तो नहीं है, जो घातक हो। जिसका इस्तेमाल मतदान के दौरान हमले में किया जा सके। इसके बाद दोनों अफसरों ने ईओ गार्गी त्यागी संग बैठक की। उनको निर्देश दिए कि संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के आस पास किसी भी पार्टी कोई शख्स चुनाव सामग्री लेकर नहीं बैठना चाहिए। उधर पालिका कर्मचारियों ने मतदान केंद्रों पर बल्लियां लगाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed