फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drizzle in the early morning, strong sunlight in the afternoon

Amroha News: तड़के हुई बूंदाबांदी, दोपहर में तेज धूप ने किया बेहाल

Thu, 02 Mar 2023 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the early morning, strong sunlight in the afternoon
अमरोहा। पिछले दिनों लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को असमंजस में डाल दिया था। फरवरी में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया था। ऐसे में गेहूं व आम की फसल पर संकटों के बादल छा गए थे, लेकिन बुधवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। तड़के में हुई बूंदाबांदी से ठंड का एहसास होने लगा, जबकि दोपहर तेज धूप खिलने पर लोग बेहाल हो उठे। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ये मौसम फसलों के मुफीद रहेगा। मौसम में हुए बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अमरोहा में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान को लेकर गेहूं की फसल पर भी संकट के बादल छा गए थे, लेकिन बीती रात अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाए और तड़के में बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे की रंगत उड़ा दी। किसानों को बेमौसम बूंदाबांदी और तेज हवा से किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के गिरने का डर था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस बूंदाबांदी उसे फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा, इस समय की बारिश और फायदेमंद होगी, लेकिन तेज हवा फसल को गिरा सकती है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण दो डिग्री अधिकतम और तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed