{"_id":"65610378db0ff575f103c9cc","slug":"drivers-abscond-after-seized-trucks-case-of-theft-registered-against-two-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-9191-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीज ट्रकों को लेकर चालक हो गए फरार, दो पर चोरी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीज ट्रकों को लेकर चालक हो गए फरार, दो पर चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन
अमरोहा। एडीएम के निर्देश पर पकड़े गए 19 ओवरलोडिंग ट्रकों में से दो ट्रकों को उनके चालक लेकर फरार हो गए। मामले में खनन अधिकारी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार की सुबह एडीएम राजस्व एवं वित्त सुरेंद्र सिंह निर्देश पर अलग-अलग क्षेत्र में प्रशासन ने 19 ट्रक पकड़े थे। सभी ट्रक ओवरलोडिंग थे। इस मामले में प्रशासन ने ट्रकों को जब्त कर सीज कर दिया था। एसडीएम नौगांवा सादात के निर्देश पर खनन अधिकारी मनीष यादव ने एवजाबाद गांव में दो ट्रक पकड़े थे। मुन्नवरपुर चौकी में जगह नहीं होने के कारण उन दोनों ट्रक को ईंट भट्ठे पर खड़ा कर दिया था। लेकिन रात में किसी समय ट्रक का चालक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव निवासी मुशाहिद और मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव डूंगरपुर निवासी नूरआलम दोनों ट्रक को चोरी कर भाग गए।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में खनन अधिकारी मनीष यादव की शिकायत पर मुशाहिद और नूरआलम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।