फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drains and roads should be constructed in front of the lawyers' chambers.

Amroha News: वकीलों के चेंबर के आगे बनाई जाए नालियां व सड़कें

Tue, 23 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Drains and roads should be constructed in front of the lawyers' chambers.
कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन देते बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत बार एसो.
अमरोहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खान व महासचिव सतीश कुमार त्यागी के नेतृत्व में वकील कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग का डीएम को संबोधित डिप्टी कलक्टर काे सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद न्यायालय परिसर नगर पालिका के क्षेत्राधिकार में आता है। इस हिस्से में सड़कों एवं नालियों आदि का निर्माण कराया जाना नगर पालिका को कराना चाहिए। वकीलों के चेंबर्स वाले भाग (लॉयर्स कैंपस) में न तो सड़क बनी है और न ही नालियां बनी है। इससे बरसात एवं अन्य रूप से पानी की निकासी बाहर नहीं जा पाती है।
विज्ञापन

पानी इकठ्ठा हो जाने से मच्छर, कीड़े पैदा हो जाते हैं। अधिवक्ताओं के चेंबर पर आने वाले वादकारी भी जहरीले मच्छरों के काटने से बीमार हो जाते हैं। उनकी मांग है कि नगर पालिका को निर्देशित किया जाए कि वह लाॅयर्स कैंपस में पानी की निकासी के लिए सड़क एवं नाली का निर्माण कराए। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से दिनेश चौहान, नदीम अहमद, साजिद रऊफ, उवैद अहमद, ब्रहमपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed