{"_id":"6914f23943f69f56460e3bcf","slug":"dr-rajkishore-became-the-president-of-the-teachers-union-of-jsh-college-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-151422-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेएसएच कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. राजकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेएसएच कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. राजकिशोर
Thu, 13 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जेएसएच पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ के चुनाव का आयोजन हुआ। इतिहास विभाग के अध्यक्ष व मुख्य अनुशासक डॉ. राजकिशोर शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सचिन पांचाल एवं डॉ. मनोज सिंह, महामंत्री पद पर हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद जावेद, उपमंत्री के पद पर डॉ. उमेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मोहित कुमार को चुना गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजकिशोर शुक्ला ने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन और सहयोगपूर्ण वातावरण के निर्माण के लिए समर्पित रहेगी। महामंत्री डॉ. मोहम्मद जावेद ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और संस्थान के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय से स्थानांतरित होकर जा रहे वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार को शॉल, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज में हाल में स्थानांतरित होकर आए भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजन लाल ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर बीना रुस्तगी, प्रोफेसर अनिल रायपुरिया, प्रोफेसर मनन कौशल, डॉ. बबलू सिंह, डॉ नवनीत बिश्नोई, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ आभा सिंह, डॉ. हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद