फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dont worry, without toll come tigari fair

बेफिक्र मेले में जाइये, नहीं वसूला जाएगा टोल

Mon, 07 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 07 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
dont worry, without toll come tigari fair
गजरौला के तिगरी में गंगा तट पर कटान कर रही गंगा। - फोटो : amar ujala
मेला कमेटी की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने टोल टैक्स के मुद्दे पर जोर दिया। कहा कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया है कि मेला टोल टैक्स फ्री होगा। इसलिए इस बात में असमंजस न रखें। ये बोर्ड का निर्णय है। कानून की सहमति है। फाइल हमारे पास है। मेला टोल टैक्स फ्री ही होगा। इससे पूर्व  जिला प्रशासन ने टैक्स लेने की बात कही थी।
विज्ञापन


 ऐतिहासिक तिगरी गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले का आगाज 10 नवंबर से गंगा पूजन के साथ हो रहा है। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को मेला कमेटी की पहली बैठक जिला पंचायत के खेमे में हुई। जिसमें मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा होनी थी। लेकिन मीटिंग सिर्फ आधा घंटा में ही सिमट गई। 
विज्ञापन


  इस दौरान बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने से जिला पंचायत सदस्य भड़क गए और नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यक्षा से प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खेमों में चल रही तैयारी पर रोक लगाने पर जोर दिया। जिस पर सहमति भी बनी। बैठक में सबसे पहले जिला पंचायत के इंजीनियर भगत सिंह ने मेले के व्यय मद को पढ़ कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अध्यक्ष के सामने टेबल पर नाश्ता भी सज गया। बैठक में अध्यक्षा रेनू चौधरी और पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह के अलावा सीडीओ प्रतिनिधि भजन वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश खत्री, बीएसए शमीम खानम, एसीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा थे। जिस पर जिला पंचायत सदस्य भड़क गए।

सदस्य पति भूपेंद्र सिंह ने अध्यक्षा से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मेला कमेटी की ये पहली बैठक है। जिसमें न तो पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गैर हाजिर हैं। अधिकारियों के प्रतिनिधि भी नहीं आए। इतना ही नहीं मेला कोतवाली इंचार्ज भी मौजूद नहीं हैं। ये बैठक है या औपचारिकता निभाई जा रही है। जबकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के डेरों में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। ये कार्य भी जिला पंचायत की ओर से हो रहा है। अधिकारियों के डेरों में कार्य रुकवा दिया जाएगा।


भूपेंद्र सिंह की आवाज पर सभी सदस्य एकजुट हो गए और अधिकारियों के डेरों में चल रही तैयारियों पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्षा ने सदस्यों की बात पर समर्थन करते हुए इंजीनियर भगत सिंह से अधिकारियों के डेरों में कार्य रुकवाने के निर्देश दिये। तब कहीं पंचायत सदस्यों का गुस्सा शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed