{"_id":"6580a9337d7207842c02d6bc","slug":"dont-be-afraid-of-mathematics-definitely-solve-previous-years-question-papers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-10611-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गणित से न घबराएं, पिछले सालों के प्रश्नपत्रों को जरूर हल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गणित से न घबराएं, पिछले सालों के प्रश्नपत्रों को जरूर हल करें
विज्ञापन
अमरोहा। गणित ऐसा विषय है जोकि अधिकांश छात्र-छात्राओं को कठिन लगता है। लेकिन शिक्षकों का मानना है कि गणित के कठिन से कठिन सवालों को आसानी से हल किया जा सकता है। गणित में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करने के साथ साथ रचनाएं सांख्यिकी आदि को अच्छे से पढ़ना चाहिए।
यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले जनवरी में प्री बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन होना है। जिसको लेकर स्कूलों में हर विषय की तैयारी जोरों के साथ कराई जा रही है। लेकिन सभी विषयों में गणित एक ऐसा विषय है, जिससे अधिकांश छात्र-छात्राओं के पसीने छूटते हैं। लेकिन शिक्षकों का मानना है कि यही एक ऐसा विषय है जिसमें आसानी से 100 में से 100 अंक हासिल किए जा सकते हैं।
-- --
राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा दस के छात्र हेमंत कुमार का कहना है कि गणित में कई टॉपिक को समझने में परेशानी होती है। त्रिकोणमिति थोड़ा परेशान करती है। सवालों को समझने में परेशानी होती है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -
कक्षा 12 की छात्रा स्वाति का कहना है कि गणित एक कठिन विषय है। रचनाएं एवं सांख्यिकी को समझने में परेशानी होती है। इसके लिए रिवीजन करना शुरू कर दिया है। शिक्षक भी बच्चों को गणित की तैयारियों पर जोर दे रहें हैं।
-- --
गणित से घबराने की जरूरत नहीं है। एक बार ठीक से सिलेबस को समझ कर टुकड़ों में बांट लें। इसके बाद सवालों का हल करेंगे तो परेशानी नहीं होगी। तैयारियों के लिए पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें। डायग्राम जरूर बनाएं। प्रश्न पत्र को ठीक से पढ़ लें। जो सवाल अच्छे से आते हों, उन्हें पहले हल करें। साफ सुथरे डायग्राम बनाएं। एक एक अंक वाले सवालों के जवाब जरूर दें।
कावेंद्र सिंह, गणित शिक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज