फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Don't let toilets become stores: Meenakshi Lekhi

शौचालयों को स्टोर न बनने दें : मीनाक्षी लेखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Don't let toilets become stores: Meenakshi Lekhi
अमरोहा। केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जिले के अफसरों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लोग शौचालयों का उपयोग करें और कोई उनको स्टोर नहीं बना पाए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए। आवासों के आवंटन में पारदर्शिता बरती जाए। हर हाल में पात्रों को आवास मिलना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी में आवासों के आवंटन में पात्रों को अवश्य सम्मिलित किया जाए। अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन भी किया जाए कि पात्र को लाभ मिला है या नहीं। अपात्र को आवास आवंटन नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के कार्यक्रम आयोजन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अवश्य होनी चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना का मौके पर जाकर निरीक्षण कर देखा जाना चाहिए कि लाइन प्लास्टिक की है या आयरन की है। पानी की टंकी बनी हुई है या नहीं। गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन के जो लाभार्थी हैं, उनका सत्यापन कराकर समय से उन्हें पेंशन दी जाए। जो भी पेंशन से छूटे हुए व्यक्ति हैं, उनको सम्मिलित कर पेंशन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो शौचालय बनाए गए हैं, उनको स्टोर ना बनाया जाए। जो शौचालय बनाए गए हैं उनका प्रयोग अवश्य किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सफाई कर्मी संबंधित गांव में अवश्य पहुंचे। गांव की सफाई होनी चाहिए। सभी नगर निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। स्वयं सेवी महिलाओं के द्वारा ऐसा पद्धति विकसित की जाए जिससे पुरानी साड़ियां और कपड़ों के थैले बनाकर उनको प्रयोग में लाया जा सके। पुरानी साड़ी व कपड़े को रिसाइकल करने का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिखाया जाए। मनरेगा में महिलाओं का भागेदारी को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार ही महिलाओं को कार्य दिया जाए। इस दौरान इस दौरान डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एडीएम भगवान शरण, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एलएलसी हरी सिंह ढिल्लो, एमएलसी सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

लटके-टूटे और खुले जर्जर तारों को बदलें
अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए केंद्रीय मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जो ट्रांसफार्मर खराब है, लटके टूटे व खुले जर्जर तार को बदला जाए। शासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार बिजली की पूर्ति अवश्य की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed