फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dogs attacked the goats, killing three.

Amroha News: कुत्तों ने बकरियों पर किया हमला, तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked the goats, killing three.
बुरावली(अमरोहा)। गांव बुरावली में खूंखार आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। पशुशाला में घुसकर आवारा कुत्तों ने तीन बकरियों पर हमला कर दिया। नोच नोचकर निवाला बना डाला। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बुरावली में मास्टर जावेद का परिवार रहता है। उनके घर के पास ही पशुशाला है। इसमें बकरी बंधी हुईं थी। घर का दरवाजा आगे से लगा हुआ था। रविवार की शाम को आवारा कुत्ते घर में होते हुए पशुशाला तक पहुंच गए। पशुशाला में पांच बकरियां बंधी हुई थीं। कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला बोल दिया। मौके पर ही तीन बकरियों की मौत हो गई और दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ समय बाद जब जावेद के के बच्चे बकरियों को चारा डालने गए तो वहां देखकर हादसे की जानकारी हुई। घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी का कहना है कि अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed