{"_id":"67c3676e6155c3b24f0dd110","slug":"dogs-attack-woman-in-hasanpur-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135309-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में कुत्तों ने महिला पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में कुत्तों ने महिला पर किया हमला, घायल
Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला कालोनी में महबूब का परिवार रहता है। महबूब का एक घर कनेटा अड्डे पर भी है। शनिवार की शाम को महबूब की पत्नी हमसीरा बाग के रास्ते से होकर दूसरे घर कनेटा अड्डे पर पैदल जा रही थी। बागों में कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडों की सहायता से कुत्तों को भगाया। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि दो दिन पहले अब्दुल्ला कालोनी निवासी इस्लाम की पशुशाला में घुसकर कुत्तों के झुंड ने गाय को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास ही मुर्गी फार्म है। जहां पर मरे हुए मुर्गे पड़े रहते हैं, जिनका सेवन कर कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को कुत्ते पकड़े गए हैं। अब्दुल्ला कालोनी के जंगल में भी कुत्तों को पकड़वाने का काम किया जाएगा।