{"_id":"6a95e196dd613ef4aa0bdae7","slug":"dogs-attack-two-children-they-are-injured-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171908-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में आए दिन आवारा कुत्तों और बंदरों के हमलों से बच्चे घायल हो रहे है। सोमवार को दो बच्चों को कुत्तों ने काट लिया। इनको अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इसके अलावा बीस अन्य लोगों को इंजेक्शन लगाए गए। खूंखार हो रहे जानवरों के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कभी तेंदुआ हमला कर रहा है तो कभी गीदड़ भी हमला करके लोगों को घायल कर रहा है। कुत्तों और बंदरों के हमले तो आम हो गए हैं। गांव करौंदी निवासी अंशिका दो वर्ष अपने घर में सो रही थी। परिजनों ने बताया कि तभी एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें बच्ची घायल हो गई। सोमवार को उसे अस्पताल में इंजेक्शन लगवाया गया। इससे पहले पतेई खालसा गांव में कुत्तों ने एक मासूम को घायल कर दिया था।
गांव सूरजनपुर निवासी रितु साढ़े तीन साल की बच्ची को भी कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया था। इसे भी इंजेक्शन लगाए गए। शहर में भी गली-गली कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। जिनसे बच्चे तो किया बड़े भी दहशत में है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि कुत्तों के हमले में घायल आने वाले लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है।
विज्ञापन
..........