फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DoDNS team beat NK Mathura team by 371 runs for raping a mentally retarded boy, 20 years imprisonment

Amroha News: डीएनएस की टीम ने एनके मथुरा की टीम को 371 रनों से हराया

Wed, 05 Apr 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
DoDNS team beat NK Mathura team by 371 runs for raping a mentally retarded boy, 20 years imprisonment
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में डीएनएस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट मेंदो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में डीएनएस क्रिकेट एकेडमी ने एनके सिमबोसिस मथुरा को 371रनों के विशाल अंतर से हराया। दूसरा मुकाबला सीसीए ने नागपाल एकेडमी को दो विकेट से मात दी।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएनएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 447 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आमिश अब्बासी ने शानदार 77 बॉल में 114, फैज मोहम्मद ने 60 बॉल में 7 छक्कों व 10 चोंकों की मदद से 109, इमरान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 बॉल में 9 छक्कों व 8 चोंकों की मदद से नाबाद 99, कप्तान देव पैसल ने 61 रन बनाए। एनके सिमबोसिस के लिए समर्थ ठाकुर , प्रियांशु चौधरी व वैदिक कटरा ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनके सिमबोसिस मथुरा की पूरी टीम 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सौरभ ने 20 रन बनाए। डीएनएस के लिए गेंदबाजीमें आजाद और फैज मोहम्मद ने 2-2, फैजान ओर मोहम्मद शान ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच फैज मोहम्मद को चुना गया। दूसरा मुक़ाबला सीसीए व नागपाल के बीच खेला गया। सीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम के लिए अनाय चौहान ने नाबाद 49, विमल सिंह ने 27 रन बनाए। नागपाल के लिए उदिशा व ओम ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपाल क्रिकेट एकेडमी ने 36.3 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए काव्या चौधरी ने 55, ओम सिंघल ने 21 रन बनाए। सीसीए के लिए अनाय चौहान व शिवांश मिश्रा ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनाय चौहान को चुना गया। पहले मैच के अंपायर निश्चल चहाल,चाहत यादव व स्कोरर अब्दुल रज्जाक रहे तो दूसरे मैच में अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी, सिद्धार्थ शर्मा व स्कोरर अंश यादव रहे। मैच के दौरान कोच मोहम्मद हसीन (बादशाह), हिमांशु अग्रवाल, अमित चौधरी, अनुज, कमाल पाशा, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed