फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctor molested a girl on the pretext of treatment, case registered

Amroha News: इलाज के बहाने चिकित्सक ने युवती से की छेड़खानी, केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Doctor molested a girl on the pretext of treatment, case registered
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने चिकित्सक पर इलाज के बहाने बहन से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज होने पर डॉक्टर गांव से भाग गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन 18 फरवरी को मां के साथ पास के गांव आजमपुर में डॉ. अतुल नागर के यहां अपनी बीमारी का इलाज कराने गई थी। युवक का आरोप है कि चिकित्सक ने बहन को ग्लूकोज चढ़ाने की बात कहकर उसकी मां को बाहर बिठा दिया और बहन को भीतर कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बहन के विरोध करने पर चिकित्सक ने उसको धमकाया। शोर मचाने पर मां भीतर गई तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। बाद में आरोपी चिकित्सक ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि किसान की तहरीर पर अतुल नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed