फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   doctor amroha bijnaur

डॉक्टर की तैनाती अमरोहा, नौकरी चल रही बिजनौर

Wed, 09 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 09 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
doctor amroha bijnaur
doctor shimla
अफसरों के संरक्षण में मंडल के सेहत महकमे में अटैचमेंट में ‘खेल’ चल रहा है। यहां तमाम चिकित्सकों की तैनाती कहीं है, जबकि उन्होंने अपने फायदे के लिए अटैचमेंट कहीं और करा रखा है। इससे मूल तैनाती वाले जनपदों में सेहत सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी दिक्कत पेश आ रही है। अब जब ये मामला शासन के संज्ञान में आया तो खलबली मच गई।
विज्ञापन


उसने आननफानन में कार्रवाई करते हुए डाक्टरों की संबद्धता को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। मंडल के पांच डाक्टर उसकी कार्रवाई के घेरे में आए हैं, जिसके बाद विभाग में हलचल मची है।
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी लेवल 3 के डा.अवनीश कुमार की मूल तैनाती बिजनौर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में है, जबकि वह जिला चिकित्सालय अमरोहा से संबद्ध हैं। चिकित्साधिकारी लेवल 1 के डाक्टर विजय कुमार की तैनाती सीएमओ अमरोहा के अधीन है, जबकि वह जनपद बिजनौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंज से संबद्ध हैं। चिकित्साधिकारी लेवल 2 के डाक्टर रजनीश कुमार की तैनाती टीबी क्लीनिक बिजनौर में है, मगर वह संबद्ध जिला चिकित्सालय बिजनौर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी लेवल 1 के डाक्टर ईश्वरानंद कुमार की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली (बिजनौर) है, लेकिन वह नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजनौर से अटैच हैं। चिकित्साधिकारी लेवल 1 के डाक्टर शक्तिनाथ सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में तैनात हैं, जबकि उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली जनपद बिजनौर से अटैच किया गया है।



अधिकारियों की बात पर यकीन करें तो सभी डाक्टर पीएमएचएस संवर्ग के विभिन्न श्रेणी के हैं, जिनकी संबद्धता को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए शासन ने उन्हें मूल स्थान पर योगदान आख्या प्रस्तुत करने को आदेशित किया गया है। प्रमुख सचिव उ.प्र. चिकित्सा अनुभाग ने प्रत्येक सीएमओ को आदेश दिए हैं कि वह शासनादेश पर तत्परता के साथ अमल करें और कार्यालय को उनके मूल स्थान पर योगदान देने के बारे में अवगत कराएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed