फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dns club reached in semifinal

डीएनएस ने दिल्ली को हराकर सात विकेट से जीता पहला सेमी फाइनल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
dns club reached in semifinal
अमरोहा। सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दिल्ली हैंग्स और डीएनएस डिडौली के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। अच्छी गेंद और बल्लेबाजी की बदौलत डीएनएस ने दिल्ली को हरा कर पहला सेमीफाइनल मैच सात विकेट से जीत लिया। दूसरा सेमी फाइनल मैच शनिवार को अलीगढ़ और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित मास्टर भूरे खां एवं आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दिल्ली हैंग्स और बादशाह क्रिकेट क्लब डीएनएस के बीच खेला गया। दिल्ली हैंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 25 ओवरों में 108 रन बनाए। दिल्ली की ओर से हर्षित ने 34 और राजा खान ने 19 रनों का योगदान दिया। डीएनएस की ओर से पर्व सिंह ने सर्वाधिक तीन, शिवम और अंकित चौधरी ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य को हासिल करने मैदान में उतरी डीएनएस की टीम ने 18 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। डीएनएस की ओर से राजेश ने नॉटआउट 43 रन और संदीप ने 23 रन बनाए। डीएनएस के पर्वसिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका सत्येंद्र सिंह और शमशाद अल्वी ने निभाई। इस दौरान रोहित चंदेल, परवेज पाशा, इमरान पाशा, महशर, नदीम खान, मुकर्रम पाशा, दानिश खान, रिजवान पाशा, मनोज गिल, जाहिद, शहजाद आदि मौजूद रहे। शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच पन्ना क्रिकेट क्लब अलीगढ़ और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed