{"_id":"64e901833567e928ac05a2a7","slug":"dm-stopped-salary-of-assistant-development-officers-due-to-negligence-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-3578-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएम ने लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएम ने लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोका
Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने जिले के सभी सहायक विकास अधिकारियों अधिकारियों के अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के लिए निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने कार्याें में सुधार लाने के आदेश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जा रहे व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, कूड़ा कलेक्शन, अंत्येष्टि स्थल समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा गई। समीक्षा में सहायक विकास अधिकारी अमरोहा द्वारा वर्ष 2023-24 में 159 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित धनराशि का कोई भी खर्च न किए जाने व कोई भी विकास कार्य न होने पर घोर लापरवाही किये जाने पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से सहायक विकास अधिकारी अमरोहा व सचिव के वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। कहा कि एक सप्ताह में समीक्षा की जाएगी, यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इसी प्रकार सभी पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों के पर्यवेक्षक के लिए लगाए गए कार्मिक मोहम्मद अनस को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण कॉल देने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय और व्यक्तिगत शौचालय के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन खोले जाएं और साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम हो। कहा कि निर्माण सामग्री में अनुपात सही हो, धनराशि का दुरुपयोग ना हो यह सुनिश्चित हो। जिला पंचायत राज अधिकारी को सत्यापन रिपोर्ट वीडियो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास कार्यों से असंतुष्ट होकर उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। अग्रिम आदेशों तक वेतन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -