फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM gave instructions to mark the ponds

Amroha News: डीएम ने दिया तालाबों के चिह्नीकरण का निर्देश

Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to mark the ponds
अमरोहा। जिले में बदहाल हो रहे तालाबों की दशा सुधारने के लिए काम शुरू होगा। बरसात शुरू होने से पहले डीएम ने तालाबों का चिह्नीकरण कर उनका जीर्णोद्धार कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद तालाबों के चिह्नीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों के अनुसार जिलेभर में तालाबों की संख्या करीब पांच हजार के आसपास है। जिसमें अधिकांश कई तालाबों पर कब्जा होने के कारण उनका अस्तित्व की खत्म हो गया है। बचे तालाब भी उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। इन तालाबों पर भी कब्जे होने के साथ-साथ सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन तालाबों का पानी सड़कों पर उतरने लगता है। तो कहीं तालाबों के किनारे गंदगी पसरी रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात से पहले डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तालाबों का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। जिनका मनरेगा व राज्य वित्त की मद से कायाकल्प किया जाएगा। डीएम के निर्देश को अमलीजामा पहनाए जाने के लिए चयनित किए गए तालाबों पर सौंदर्यीकरण का काम भी कराया जाएगा। इन तालाबों की सफाई का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा से होगा काम
चिह्नित किए गए तालाबों पर पंचायत स्तर पर काम किया जाएगा। जहां मनरेगा से काम नहीं हो सकेगा, वहां ग्राम पंचायत के राज्य वित्त की मद से काम कराकर तालाबों की सफाई कराई जाएगी। सफाई के साथ-साथ ही वहां पर तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बरसात से पहले इन तालाबों के कायाकल्प करने की कोशिश की जाएगी।
चौधरपुर में तालाब पर मिलेगी नौकायन की सुविधा

जोया ब्लॉक के गांव चौधरपुर में तालाब के जीर्णोद्धार को बड़े स्तर पर काम कराया जा रहा है। यहां ग्रामीणों को सुबह-शाम की सैर के अलावा नौकायन की सुविधा दिए जाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
अमृत सरोवरों पर भी होगा काम

ग्रामीण इलाकों में बनाए गए अमृत सरोवरों की दशा सुधारने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा से इन तालाबों की साफ-सफाई कराई जाएगी।

तालाब हमारे जीवन एवं प्रकृति का अहम हिस्सा हैं। इनको संरक्षित करने के लिए चिह्नीकरण के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों का चिह्नीकरण का काम पूरा होने के बाद इनका कायाकल्प किया जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article