{"_id":"6ab1959265f26a6b930cf92e","slug":"dm-expresses-displeasure-over-poor-ranking-on-cm-dashboard-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173625-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने खराब रैंकिंग के कारणों का विश्लेषण कर कार्ययोजना बनाने और अगली समीक्षा से पहले विभागवार रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिथिलता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग और जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम की समीक्षा हुई। डीएम ने विभागों को योजनाओं के आंकड़े समयबद्ध, सत्य और त्रुटिरहित अपडेट करने, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर माह के अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा।
जीरो पॉवर्टी के चयनित परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, विद्युत कनेक्शन, श्रमिक कार्ड और आयुष्मान कार्ड समेत योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में अधूरे लक्ष्य वाले विभागों को तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने और प्रत्येक पात्र परिवार की फैमिली आईडी बनाने को कहा। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर मौजूद रहे। संवाद