फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dm amroha

आज लखनऊ में डीएम उमेश मिश्र का सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm amroha
अमरोहा। लोकसभा चुनाव 2019 में बेहतर योगदान के लिए डीएम उमेेश मिश्र को सम्मान मिलेगा। उन्हें राज्यपाल लखनऊ में सम्मानित करेंगी। उन्होंने निर्वाचन समेत अन्य कार्यों में राजस्व की बचत कराई। चुनाव प्रबंधन के तहत विभिन्न तरह के खर्च में 26 लाख से अधिक की बचत हुई। इसके अलावा मतदान का प्रतिशत भी प्रदेश में बेहतर रहा। वह दोपहर के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गएं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रक्रिया मई 2019 में संपन्न हुई। जिले में मतदान 18 अप्रैल को मतदान हुआ। चुनाव प्रबंधन का परिणाम है कि खर्च में लाखों रुपये की कमी की गई है। इसके अलावा मतदान प्रतिशत भी बेहतर रहा। इसके तहत विभिन्न तरह के खर्च हुए, जिसमें ईंधन में 31 लाख के सापेक्ष 17 लाख रुपये व्यय हुआ, जिससे 13.77 लाख रुपये की बचत हुई। टेंट बैरीकेटिंग और फर्नीचर में 25.86 लाख के सापेक्ष 12.62 लाख रुपये व्यय हुए, जिसमें 13.23 लाख रुपये की बचत हुई। लेखन सामग्री के प्रकाशन में 71 हजार की बचत हुई। इसके अलावा अशक्त मतदाता ने 92.04 प्रतिशत वोट किया। दिव्यांग वोटर में 84.24 प्रतिशत ने वोट किया। महिला वोटर ने 72.09 प्रतिशत वोट किया। दिव्यांग वोटर की सहूलियत के लिए दिव्यांग मित्र तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed