फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dled tranee worried

परीक्षा फॉर्म अग्रसारित नहीं, हलकान हैं डीएलएड प्रशिक्षु0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
dled tranee worried
अमरोहा। डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का परीक्षा फॉर्म अग्रसारित नहीं हो सका है। इसके चलते सैकड़ों अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। दरअसल डॉयट की ओर से क्रियात्मक प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) पूरा नहीं करने वालों के फॉर्म अग्रसारित नहीं करने से ऐसे हालात उत्पन्न हुए हैं। वहीं प्रशिक्षुओं का दावा है कि परिषदीय स्कूल बंद होने से शिक्षण कार्य नहीं कर सके हैं। डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंपा है। वेबसाइट को खोलने की मांग की है ताकि परीक्षा में शामिल हो सके। वरना इच्छा मृत्यु का हक दिया जाए। भविष्य अधर में लटकने से हम लोगों के अंदर जीने की इच्छा खत्म हो गई है।
विज्ञापन

जिले मेें डॉयट के अलावा निजी क्षेत्र के डीएलएड कॉलेज हैं, जिसमें सैकड़ों प्रशिक्षुओं का नामांकन है। वर्ष 2017-18 बैच के डीएलएड के प्रशिक्षुओं को जनवरी में परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिला, लेकिन डॉयट की ओर से क्रियात्मक प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) पूरा नहीं करने वालों के फॉर्म अग्रसारित नहीं किए। प्रशिक्षुुओं ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते प्राइमरी स्कूल बंद हैं। इसके चलते छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं। ऐसे में क्रियात्मक प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) करने में असमर्थ हैं। इच्छा मृत्यु की मांग करने वालों में विमल गूजर, अंकित मावी, कौशल कोहली, प्रीति सागर, रुख्सार, नीशू, निधि, अंकित, छत्रपाल, विमल सिंह, राखी जैन, ऋषिता, मनीषा चौधरी, पूजा, कनीज मेहंदी, रोहित, रामपाल, कृतिका ठाकुुर, कपिल, गनपत सिंह, दिनेश, शिफा हसीन, कौशल, शहाना परवीन, शेखर, रजिया बी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed