फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Diwali and Govardhan Puja celebrated at the protest site in Kubi

Amroha News: कूबी में धरनास्थल पर मनाई दिवाली और की गोवर्धन पूजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Diwali and Govardhan Puja celebrated at the protest site in Kubi
अमरोहा/रजबपुर। जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर कूबी में किसानों के आंदोलन की धार लगातार पैनी होती जा रही है। त्योहारी मौके पर भी किसानों और महिलाओं ने आंदोलन की धार को कुंद नहीं होने दिया। दिवाली मनाने के बाद सोमवार को गोवर्धन पूजा भी धरनास्थल पर की गई।
विज्ञापन

साल 2011 में जिले में मध्य गंगा नहर के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया था। जिसमें कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर और घंसूरपुर में भी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर इन गांवों के किसान फरवरी माह से आंदोलन कर रहे हैं। वहीं पिछले एक माह से महिलाओं ने धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इसी बीच प्रशासन ने जबरन नहर खोदाई का कार्य शुरू कराया तो ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था। ग्रामीण जेसीबी के आगे लेट गए थे और खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया गया। जिसके बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, कूबी में धरना स्थल पर महिलाओं का आंदोलन तो जारी है ही। वहीं त्योहार और पूजन भी मौके पर किया जा रहा है। नवरात्र, दशहरा और करवा चौथ पूजन के बाद महिलाओं ने ग्रामीणों ने संग धरनास्थल पर दीये जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने आतिशबाजी भी छोड़ी। रविवार को दिवाली पूजन के बाद सोमवार को महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की। उन्होंने धरना स्थल पर ही गोवर्धन के लिए पूरी तैयारी की और दीये सजाते हुए और पूजा अर्चना की गई। महिलाओं का कहना है कि त्योहार तो हर वर्ष आते रहते हैं। उनकी पूजा भी समय पर की जा रही है, लेकिन मुआवजा नहीं मिला तो वह सड़क पर आ जाएंगे। इसलिए उनका आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है। इस अवसर पर कौशल, मोनिका, मंजू, राजेंद्री, जितेंद्र, नितेश कुमार, रवि सिंह, सतवीर सिंह, मुनिदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed