{"_id":"6883eb34f17a1ca7ab0ff1cc","slug":"diversion-implemented-on-the-highway-delhi-to-moradabad-lane-handed-over-to-kanwariyas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144524-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर डायवर्जन लागू, दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर डायवर्जन लागू, दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के हवाले
Sat, 26 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। तीसरे सोमवार को लेकर हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात हो गई है। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ देखकर शुक्रवार रात दस बजे हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।
वहीं, हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद लेन को कांवड़ियों के हवाले किया गया है जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों ओर के वाहन चलेंगे। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर तक लागू रहेगी। हाईवे का निरीक्षण कर एएसपी ने अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए हैं। एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि कांवडि़यों की भीड़ बढ़ने पर शुक्रवार रात दस बजे से दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसके बाद निजी बसें, कंटेनर, ट्रक, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है।
रोडवेज की बसें, कार, पिकअप और अन्य छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलते रहेंगे। इसी लेन पर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन भी चलेंगे जबकि दिल्ली हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है।