फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute in nasirpur village

नसीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष, तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
dispute in nasirpur village
जोया (अमरोहा। होली के मौके पर डीजे बजाने के विवाद में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नसीरपुर गांव में तीसरे दिन रविवार को भी दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया। एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त होने से दहशत पसर गई। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। खुराफातियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में दो वर्गों के लोग रहते हैं। शुक्रवार को होली के दिन डीजे बजाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिससे तनाव व्याप्त गया था। इस दौरान गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़े को शांत करा दिया था। रविवार को फिर से दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर चढ़ाई कर दी। घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस बीच आरोपी फरार हो गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांवों में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed