फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute in amroha

जान बचाने को कोई खेतों में भागा, कोई घर में हुआ कैद 

Mon, 27 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 27 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
dispute in amroha
अमरोहा नौगावां सादात क्षेत्र के कलामपुर में बवाल के बाद टुटे पड़े दरवाजे और पलंग।

विज्ञापन
 दहशत का एक घंटा कलामपुर को ऐसा जख्म दे गया, जिसको कोई भी ग्रामीण भूल नहीं पाएगा। बवालियों का उमड़ा हुजूम हाथों में धारदार हथियार व पथराव करता गांव की गलियों से निकल रहा था, जिसको देखकर कोई खेतों की ओर जान बचाने के लिए भाग निकला तो कोई परिवार समेत कमरे में बंद हो गया। 

  दंगाइयों ने घर के दरवाजे तोड़ दिए। दीवारें ढहा दीं। मवेशियों को भी नहीं बख्शा। चीख-पुकार व शोरगुल की दहशत ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया। अगर फोर्स नहीं आता तो गांव में कत्लेआम का नंगा नाच दिखाई देता।
विज्ञापन


रविवार की सुबह यूं तो ग्रामीणों ने भी नहीं सोचा था कि ज्यों ज्यों समय बढ़ेगा त्यों त्यों गांव के हालात बदलते जाएंगे। एक धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू हुआ तो दूसरे पक्ष ने अपने धर्मस्थल पर निर्माण शुरू कर दिया। बस यहीं से बवाल की शुरूआत हुई। सुबह आठ बजे एकाएक माहौल बदल गया। वक्त ने करवट ली और सांप्रदायिकता की आग गांव में धधक उठी। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसके वार से पुलिस भी अपने आप को नहीं बचा सकी। नौ बजे तक इस कदर बवालियों ने तांडव मचाया कि देखते ही रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के शायद ही कोई ऐसा घर था जिसमें पथराव न हुआ हो। घर के दरवाजों को तोड़कर अंदर घुसने की दंगाइयों ने पुरजोर कोशिश की। महिलाओं की चीत्कार, बच्चों की पुकार, बवालियों का शोर गांव की गलियों में गूंजता रहा। खुलेआम लहराए गए धारदार हथियारों को देख हरेक शख्स सहमा था। ग्रामीणों की मानें तो अगर वे हाथ आ जाते तो निश्चित तौर पर कत्ल कर दिए जाते। पुलिस के आने पर ही बवालियों में भगदड़ मची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed