{"_id":"66f20de90f17f6c2d00e8abc","slug":"display-of-provisional-voter-list-for-sugarcane-committee-election-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126220-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ना समिति चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ना समिति चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा।
सहकारी गन्ना विकास समिति में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीन अक्तूबर को डेलीगेट के होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा और 26 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिले की तीन गन्ना विकास समितियों के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एआर कोऑपरेटिव वरुण अग्रवाल ने बताया कि डेलीगेट के लिए सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया है। मंगलवार को सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 25 सितंबर को ही आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। 26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल हो सकेंगे। 27 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकनों की सूची जारी होगी। तीस सितंबर को नामांकन वापसी लेने के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। तीन अक्तूबर को चुनाव के बाद शाम को ही मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए सात से 16 अक्तूबर तक व सभापति तथा उपसभापति चुनाव के लिए 17 अक्तूबर को चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी।