अमरोहा। शादी समारोह में खाने की प्लेटें गंदी मिलने पर बरातियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के जमकर जूतम पैजार शुरू हो गई। जमकर हंगामा और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों को गलती का अहसास हुआ तो कानूनी कार्रवाई कराने के इंकार कर दिया। लिहाजा पुलिस वापस लौट आई। फिलहाल, मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
यह मामला देहात थानाक्षेत्र में जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है। यहां पर बुधवार को बरात आई थी। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार मौजूद थे। बताते हैं कि बराती खाना खाने के लिए पंडाल में पहुंचे तो उन्होंने प्लेटें गंदी बताकर हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह माने। फिर क्या था, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज हो गई। थोड़ी देर में घराती-बरातियों जूतम-पैजार शुरू हो गई। इससे पंडाल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। अधिकतर लोग पंडाल छोड़कर भाग निकले। किसी ने मामले की जानकारी देहात थाना पुलिस को दे दी। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। हंगामा कर रहे लोगों को फटकार लगाई। बाद में दोनों पक्षों को गलतियों का अहसास हुआ तो कानूनी कार्रवाई करने के इंकार कर दिया। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घराती-बरातियों के बीच प्लेट गंदी होने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई इंकार कर दिया है।