{"_id":"57dd9e2f4f1c1bd949d49d38","slug":"diploma-engineer-of-ujhari-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी में उझारी का डिप्लोमा इंजीनियर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन तस्करी में उझारी का डिप्लोमा इंजीनियर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन सप्लाई करने वाले गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान कस्बा उझारी, अमरोहा निवासी मो. आमिर उर्फ आमिर सिंधी और मो. फिरोज खान के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से 300 ग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत दस लाख रुपये है। पकड़ा गया आरोपी आमिर सिंधी डिप्लोमा इंजीनियर है।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आमिर और फिरोज नामक दो नशे के सौदागर माल लेकर दिल्ली आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने अक्षरधाम मंदिर के पास किशनकुंज फ्लाईओवर के नजदीक दोनों को 300 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बिसौली, बदायूं निवासी अशफाक से हेरोइन लेकर वह दिल्ली में किसी बब्बू नामक शख्स को सप्लाई करने आए थे। आमिर ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के बाद उसने नौकरी की थी। बाद में उसने अपने बिल्डिंग मेटेरियल का कारोबार किया, लेकिन नुकसान होने के कारण वह फिरोज के कहने पर नशे का धंधा करने लगा।