फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dios including three persons injured in accident

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे डीआईओएस की कार पेड़ से टकराई, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
dios including three persons injured in accident
अमरोहा। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे डीआईओएस की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि डीआइओएस सहित तीन लोग घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुरादाबाद के टीएमयू में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। लिहाजा जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार और राजकीय इंटर कालेज अमरोहा के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा के साथ डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोपहर बाद दोनों कार में सवार होकर अमरोहा लौट रहे थे। कार को डीआइओएस कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मी मनोज कुमार चला रहा था। अभी उनकी कार अमरोहा-कांठ रोड पर पहुंची थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीआईओएस सहित तीनों घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला और जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed