फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Digitization of maps for the expansion of Ganga Expressway begins

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए नक्शों का डिजिटलीकरण शुरू

Wed, 06 May 2026 11:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Digitization of maps for the expansion of Ganga Expressway begins
हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ-प्रयागराज खंड पर यातायात शुरू होने के साथ अब इसके विस्तार को लेकर शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है। अमरोहा से हरिद्वार तक प्रस्तावित करीब 146 किलोमीटर लंबे इस विस्तार को अब धरातल पर उतारने की तैयारी होने लगी है। नामित कार्यदायी संस्था ने जिला प्रशासन से प्रस्तावित गांवों का विस्तृत भू-नक्शा मांगा है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट को गति देने के लिए प्रशासन ने प्रस्तावित गांवों के राजस्व नक्शों को स्कैन करने और जीपीएस लैस ड्रोन के जरिए जमीन के चिन्हीकरण का कार्य स्तर पर शुरू कर दिया है। इस विस्तार के पूर्ण होने से न केवल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच की दूरी कम हो जाएगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापार, रोजगार और धार्मिक पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन


मंगरौला बनेगा हरिद्वार की राह का मुख्य द्वार

हसनपुर। योजना के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अमरोहा के मंगरौला स्थित टी-प्वाइंट से शुरू होगा। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से रूट अमरोहा और बिजनौर जिलों के मध्य से होते हुए सीधे हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करेगा। मंगरौला से विस्तार शुरू होने का लाभ यह है कि इसके लिए गंगा नदी पर किसी नए पुल निर्माण की आवश्यकता नहीं होगी। इससे न केवल परियोजना की लागत में भारी कमी आएगी, बल्कि निर्माण समय की भी बचत होगी। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने इस संबंध में जिला प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नामित एजेंसी की मांग पर संबंधित गांवों के नक्शे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिलहाल इन नक्शों को स्कैन कर डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा के ये गांव होंगे शामिल
-गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार में जिला अमरोहा के 62 गांव शामिल किए गए जाएंगे। इनमें हसनपुर तहसील के 24 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जबकि मंडी धनौरा तहसील के 38 गांव है। इनमें हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला, पाइंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द, पिपलौती मुस्तकम, रूखालू, सिकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, करनखाल, बाईखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सैमला, बसेड़ा खुर्द, अब्दीपुर, कटाई, पूठी एवं धनौरा तहसील के अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना, बस्तौरा माफी, जलालपुर कला, मूसापुर, सलेमपुर, यकबगडी, बस्तीरा रानी रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, हैबतपुर गुंसाई, बिरामपुर, पेली, खंडसाल, फत्तेपुर माफी, वलीपुर समेत 62 गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed