फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DIG held a meeting with subordinates regarding Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने ली अधीनस्थों की बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
DIG held a meeting with subordinates regarding Kanwar Yatra
अमरोहा। पुलिस उप महानिरीक्षक ने सोमवार को बृजघाट चौकी पर अधीनस्थों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली। वहीं, डीआईजी ने हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर सोमवार को गजरौला थाना क्षेत्र की बृजघाट चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, सीओ हसनपुर श्रेष्ठा सिंह, गजरौला थाना प्रभारी शरद मलिक, चौकी इंचार्ज निशांत राठी के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर मीटिंग की। डीआईजी ने जानकारी ली कि सावन माह में बृजघाट से कितने कांवड़िये जल भरते हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण जाम लग जाने पर निपटने के क्या इंतजाम हैं। रूट डायवर्जन कर वाहनों को कहां से गुजारा जाता है। कहां-कहां प्वाइंट बनाए जाते हैं, जहां पर पुलिस तैनात की जाती है। इसके अलावा डीआईजी ने हाईवे पर बने अवैध कट की जानकारी ली। साथ ही उनको कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही बंद कराने को कहा। इसके बाद डीआईजी थाना गजरौला पहुंचे। यहां उन्होंने रजिस्टर चेक किया। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed