{"_id":"662052685d53637f270708a6","slug":"dial-112-gets-eight-new-scorpios-and-two-pulsars-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-117261-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डायल 112 को आठ नई स्कॉर्पियो व दो पल्सर मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डायल 112 को आठ नई स्कॉर्पियो व दो पल्सर मिलीं
Thu, 18 Apr 2024 04:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डायल 112 का मौके पर पहुंचने का टाइम कम करने की जद्दोजहद के बीच बेड़े में आठ नई स्कॉर्पियो व दो पल्सर शामिल की गई हैं। जनपद में पीआरवी वाहनों की संख्या अब 54 हो गई है।
बुधवार को सीओ लाइन अभिषेक कुमार यादव ने नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। जिले में डायल 112 के पास अब तक 28 गाड़ियां और 16 बाइक थीं। अब पुलिस मुख्यालय से जीपीएस लैस आठ नई स्कॉर्पियो और दो पल्सर मिलने से पीआरवी वाहनों की संख्या में 54 हो गई है। सीओ ने नई गाड़ियों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। बताया कि नई गाड़ियों पर डैशबोर्ड व बाडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। आपात स्थिति में आमजन को पुलिस सहायता और तेजी से मिलेगी। डायल 112 के सभी वाहनों में आपातकालीन सहायता किट के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान प्रभारी डायल 112 आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।